Rewari Crime: गौ तस्कर गिरफतार, 5 पशु करवाए मुक्त

On: March 21, 2026 9:10 PM
Follow Us:

Rewari Crime:  कसौला पुलिस ने गो तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव धनोंदा निवासी संजीव के रूप में हुई है।Rewari Crime

बता दे कि गत 25 सितम्बर को नारनौल के गांव डोहर मोहनपुर निवासी गोरक्षा दल के सदस्य अमित व नीरज ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह रेवाड़ी बाईपास रोड पर गढ़ी बोलनी चौक के पास मौजूद हैं। इस रास्ते से एक पिकअप गाड़ी गोवंश लेकर निकलने वाली है।

 

Rewari Crimegotaskar

जिस सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा नाका बन्दी शुरु की थी। इसी दौरान वहां से निकल रही एक पिकअप गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें एक गाय व चार गोवंश ठुस ठुस कर भरे हुए थे।

पुलिस ने गाड़ी चालक जिला महेंद्रगढ़ के गांव धनोंदा निवासी संजीव को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने गाय व गोवंश को गाड़ी से निकलवाकर गोशाला भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में गौ संवर्धन अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। Rewari Crime

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now