Rewari Accident news: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार युवकों को कूचला

On: March 21, 2026 11:39 PM
Follow Us:

Rewari Accident news: दिल्ली जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के निकट तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 30 वर्षीय मोनू की मौत हो गई। उनके साथी घायल हो गए।

शेखपुर निवासी शेर सिंह ने बावल थाने में दी शिकायत में बताया कि वह मोनू और कानून सिंह के साथ जाटुवास गांव से बाइक से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोनू की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मोनू और कानून सिंह सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। Rewari Accident news

 

आस पास के लोगो ने घायलों को बावल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मोनू को गंभीर हालत में पहले रेवाड़ी और फिर रोहतक रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई। कानून सिंह का इलाज बावल सीएचसी में चल रहा है।

पुलिस ने घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सोंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now