Haryna crime: होटल में देह व्यापार कराने के मामले में एक और दलाल गिरफ्तार

On: March 21, 2026 11:01 PM
Follow Us:
होटल में देह व्यापार कराने के मामले में एक और दलाल गिरफ्तार

Haryna crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी पुलिस ने होटल में देह व्यापार कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला विकास नगर रेवाड़ी निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी होटल की महिला मैनेजर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत 12 जुलाई को पुलिस को सरकुलर रोड नजदीक नाईवाली चौक पर होटल ओम रेजिडेंसी में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। जिस पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्यवाही की थी।

पुलिस ने वहा से दो महिलाओ को बरामद करके होटल मालिक नवीन व मैनेजर के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आरोपी महिला मैनेजर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी होटल मालिक मोहल्ला विकास नगर रेवाड़ी निवासी नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now