Murder in Dharuhera: मउ लोकरी मार्ग पर मिला हत्या किया शव, मची सनसनी

On: March 21, 2026 11:05 PM
Follow Us:

Murder in Dharuhera : औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब मऊ लोकरी मार्ग पर मालपुरा के पास एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 के प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या की खबर फैलते ही मालपुरा गांव के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसने भूरे रंग की बनियान और लोअर पहन रखी थी तथा कमर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि होती है।Murder in Dharuhera

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने मृतक के फोटो को आस-पास के थानों में भेज दिया है ताकि उसकी पहचान करवाई जा सके। शव को फिलहाल रेवाड़ी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की पहचान होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now