हरियाणा में नफरत का खूनी अंत: भतीजे ने चाची को बेरमही से उतारा मौत के घाट

On: March 21, 2026 7:20 PM
Follow Us:

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव भंभोल में 34 वर्षीय महिला मोनिका की देर रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सेना में तैनात हवलदार जसबीर सिंह की पत्नी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप मोनिका के जेठ के बेटे युवराज और उसके साथी सचिन पर है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

रात को किया हमला: पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 11 बजे की है। मोनिका अपनी मां कांता देवी के साथ गांव भंभोल स्थित घर में रह रही थी। उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले अंबाला जिले के कलरेड़ी गांव निवासी जसबीर सिंह से हुई थी और उनका एक सात वर्षीय बेटा भी है। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवराज अपने एक दोस्त के साथ घर में घुसा और मोनिका पर अचानक हमला कर दिया।

मोनिका का गला काटा: कमरे से चीखने की आवाज सुनकर जब मां अंदर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि दोनों युवक मोनिका पर लगातार चाकुओं से वार कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर भी हमलावर नहीं रुके और मां के सामने ही मोनिका का गला काट दिया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में मोनिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हत्या का मामला दर्ज’ पुलिा ने फिलहाल मौके से एक चाकू बरामद किया गया है। मृतका की मां की शिकायत पर युवराज और सचिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now