Haryana News: रेवाड़ी से लुटेरी दुल्हन जेवर व कैश लेकर फरार, राजस्थान के बिचोलिए पर मामला दर्ज

On: March 21, 2026 11:32 PM
Follow Us:

Haryana News:  हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक लुटेरी दुल्हन लाखों रूपए की कीमत के जेवरा व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फरार दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दुल्हन का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बता दें कि रेवाड़ी के खंडोडा गांव के जलदीप ने बताया कि बहरोड़ के बालपुर गांव के राजबीर से मुलाकात हुई । राजस्थान के राजबीर ने जलदीप के पिता को शादी करवाने के लिए यूपी के सोहले नामक युवक से मिलवाया। Haryana News

 

बिचोलिए के कहने पर 25 मई को पूजा को मेरे पिता ने मेरे लिए पसंद करते हुए रिश्ता पक्का कर दिया। इस शादी के बिचौले सोहले व लड़की के परिजनों ने 2 लाख रुपए मांगे थे। रिश्ता होने पर जलदीप के पिता ने उस समय 50 हजार रुपए नकद दे दिए। बाकी के पैसे शादी के समय देने पर सहमति बनी।Haryana News

इस दिन हुई शादी: पुलिस को बताया कि 3 जून को वे अपने परिवार के गाड़ी लेकर यूपी के अंबेडकर नगर जिले के पाती गांव पहुंचे। जहां लड़की के परिजनों ने हमें शादी के सामान की लिस्ट बनाकर दी।Haryana News

शादी में साढे 8 हजार रुपए के कपड़े, 21 हजार की ज्वैलरी लेकर आए। 4 जून को हमें मंदिर में लेकर गए, जहां पर हिंदु रीति रिवाज से शादी हुई। शादी होने के हमारी ओर से बिचौले सोहले ने 1 लाख रुपए नकद व 50 हजार रुपए अकाउंट में लिए।Haryana News

पहली रात को दुल्हन फरार : यूपी से विदा लेकर 5 जून को वे रेवाड़ी अपने घर पहुंचे। रात को वह पत्नी के साथ सो गया। सुबह उठकर देखा तो मेरी पत्नी पूजा शादी में दिए सारे गहने व 20 हजार रुपए कैश लेकर फरार मिली।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now