Haryana News: नेशनल बॉडीबिल्डर और पैरा-एथलीट रोहित धनखड़ की हत्या

On: March 21, 2026 7:58 PM
Follow Us:
नेशनल बॉडीबिल्डर और पैरा-एथलीट रोहित धनखड़ की हत्या

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में एक बडा मामला सामने आया है। नेशनल लेवल के बॉडीबिल्डर और पैरा-एथलीट रोहित धनखड़ को कुछ हथियारबंद हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया। 2018 में रोहित ने दिल्ली में पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से हुई नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

 

बता दे कि हुमायूंपुर गांव के रहने वाले रोहित अपने दोस्त जतिन के साथ जतिन के रिश्तेदार की शादी में शगुन देने भिवानी गए थे। तिगड़ाना गांव से एक बारात देर रात गांव पहुंची । रात को लोगों ने कथित तौर पर महिलाओं के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। गुस्साए रोहित ने उन्हें चेतावनी दी, जिससे थोड़ी कहासुनी हुई। लेकिन बाद में वे वहां से चले गए।

कार्यक्रम के बाद जब रोहित और जतिन अपनी गाड़ी से घर लौटने के लिए निकले, तो उनकी कार को एक रेलवे क्रॉसिंग पर रुकना पड़ा क्योंकि वहा पर रेलवे का गेट बंद था इसी कार में सवार होकर पहुचें बदमाशो लाठी, रॉड और दूसरे हथियारों से लैस हमलावरों ने दोनों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

हमला करने पर जतिन तो भागने में कामयाब हो गया, लेकिन रोहित को पकड़ लिया गया । बदमाशा न उसे बुरी तरह पीटा गया। कुछ देर अपने कुछ साथियो को लेकर ​जतिन वहां तक रोहित को गंभीर हालत में PGIMS, रोहतक रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की रात भर की कोशिशों की लेकिन नेशनल लेवल के बॉडीबिल्डर और पैरा-एथलीट रोहित ने दम तोड़ दिया।

बता दे कि हुमायूंपुर गांव के रहने वाले रोहित धनखड़ एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर थे, जो रोहतक के जिमखाना क्लब में मेंबर्स को ट्रेनिंग देते थे। 2018 में उन्होंने दिल्ली में पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से हुई नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now