Haryana News: धारूहेड़ा में लिव इन रिलेशनशीप में रह रही पार्टर की हत्या कर युवक ने की खुदखुशी

On: March 21, 2026 11:31 PM
Follow Us:

Haryana News: धारूहेड़ा के सेक्टर छह में लिव इन रिलेशनशीप में रही महिला पार्टनर की युवक ने हत्या करके स्वयं खुदखुदी कर ली। गुरूवार को 14 दिन बाद जब मकान मालिक ने मकान खुलवाया तो महिला की डेड बोडी बेड में पैक मिली। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।Haryana News

सूचना पाकर रेवाड़ी से डीएसपी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन करवाई जा रही है। बोडी करीब 15 दिन पुरानी लग रही है। फिलहाल शव को रेवाड़ी के शव गृह में रखवा दिया गया है।Haryana News

बता दे धारूहेड़ा के सेक्टर छह में पलवल के रहने वाला योगेश किराये पर रहता था। 6 जून को सेक्टर छह में पडोसियों की दुर्गध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को कमरे में योगेश का शव पडा मिला था। उसने जहरीला पदार्थ खाकर हुआ था। इतना ही नही डेड बोडी भी दो दिन पुरानी थी। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर सामान्य कार्रवाई करते पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सोप दिया था। उस दिन से ही पुलिस ने मकान को ताला लगाया हुआ था।

मकान मालिक ने खुलवाया मकान: चूंकि मकान मालिक को इसे दोबारा किराये पर देना था इसलिए वह मकान पर आया तथा ताला खोला। जब वह कमरे में गया ​तो उसे दुर्गंध आई। उसने सेक्टर छह पुलिस के सूचना दी। मौक पर आए सेक्टर छह थाना प्रभारी संजय सिंह ने जब कमरे में रखा बैड खोला तो उसमे एक महिला की डेड बोडी मिली। बोडी करीब 15 दिन पुरानी है तथा गली सडी अवस्था में है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी शव गृह में रखवा दिया गया है। योगेश के परिजनो से पता चला है योगेश की पत्नी से अनबन थी तथा उसकी पत्नी गांव में रह रही है। वही आस पास के लोगों का कहना है इस मकान में एक महिला भी आती थी ऐसे मे संदेश लगाया जा रहा है कि योगेश् के पास ये महिला आती होगी। यह भी माना जा रहा है कि ये महिला रिलेशनशीप में रह रही थी। संभावना जताई जा रही है योगेश ने इसकी हत्या करके इसे बैड में डा​ल दिया हो तथा बाद में स्वयं आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

महिला की मौत कैसे हुई। यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। इतना जरूर पता चला है यह महिला योगेश की पत्नी नहीं है। उसकी पत्नी गांव में रह रही है। बताया जा रहा है इसके साथ कोई महिला रहती थी।
संजय सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर छह धारूहेड़ा

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now