Haryana news: जुआरियों का गढ बना धारूहेड़ा, पकडा बडा दूसरा गिरोह

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा जुआरियों का गढ बना हुआ है। आलम यहां तक है कि मई माह महज सात दिन में दो बार जुआ खेलते हुए गिरोह पकडा गया है। इतना ही नही इससे पहले भी कइ बार बडे बडे गिरोह पकडे जा चुके है।

भिव़ाड़ी बोर्डर बना ठहिया: जुआरियों के लिए भिव़ाड़ी बोर्डर ठहिया बना हुआ है। अक्सर राजस्थान, हरियाणा के युवक यहीं पर जुआ खेलते पकडे जा चुके है। सबसे अहम बात यह है जुआरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। Haryana news

क्यों पनप रहा हुआ जुआ: जुए की लत से उबरना बडा कठिन है, क्योंकि जुआ खेलने का व्यवहार मस्तिष्क की पुरस्कार प्रणाली में तीव्र मनोवैज्ञानिक और शारीरिक प्रतिक्रियाओं को सक्रिय कर देता है, जिससे व्यक्ति के लिए इसे रोकना कठिन हो जाता है। इसी कारण है जुआरियों की संख्या हर साल बढती ही जा रही है। जुए की लत तनाव, आघात या आवेग नियंत्रण विकारों जैसे गहरे मनोवैज्ञानिक मुद्दों से उत्पन्न होती है, जिससे पेशेवर हस्तक्षेप आवश्यक हो जाता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (2022) के शोध से पता चलता है कि जुए की लत से उबरने की दर 20% जितनी कम है, जिसका मुख्य कारण निरंतर प्रलोभन और पर्याप्त उपचार विकल्पों की कमी है।

26 June  2025: धारूहेड़ा की सेक्टर छह पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि सोहना रोड पर तिरपाल की झोपडी बनाकर कुछ लोग ताश के पत्तों से पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस सूचना पर तुरन्त रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंची।Haryana news

आरोपियों की पहचान नितिन निवासी बडौली गांव जिला पलवल हाल आबाद भिवाड़ी जिला अलवर राजस्थान, सुनिल निवासी गांव सहाडोद जिला अलवर राजस्थान, संदीप निवासी गांव गुर्जर घटाल हाल आबाद अलवर बाईपास जैन्सीस मॉल भिवाडी राजस्थान और उमेश निवासी गांव जाबली जिला गाजियाबाद यूपी हाल आबाद गांव सातलंका जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते व 22,920 रुपए बरामद किए गए हैं।

20 मई 2025 : भिवाडी मोड पर जुआ खेलते हुए राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुर निवासी रिंकू, जिला खैरथल तिजारा के गांव कैराणी निवासी रफीक, यूपी के जिला औरेया के गांव गुनहोली निवासी शीशपाल, राजस्थान के जिला करौली के गांव परिता निवासी हेमराज व जिला गुरूग्राम के गांव कासन निवासी कृष्ण कुमार को काबू उनक पास से 5740 रूपए नकदी जब्त की थी।

27 फरवरी 2025 : सेक्टर छह पुलिस ने कापडीवास भिवाडी पैराफेरी 75 फीट मार्ग पर सट्टा खाई के आरोप में एक युवक जुआ खिलवाते हुए काबू किया है। उसके पास से 10320 नकदी, खाली नोटबुक , बालपैन , सट्टा पर्ची बरामद की थी।

25 सितंबर 2024: दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे बने कमरे में कुछ लोग बैठकर सट्टा लगाते हुए छ युवको को काबू किया था। पुलिस ने आरोपियो से 32 हजार रुपए कैश, 12 मोबाइल फोन व 2 लैपटॉप बरामद किया था।Haryana news

6 अगस्त 2023: सेक्टर छह पुलिस भिवाडी मोड पर टाइगर ढाबे के पास हुआ खेलते हुए 21 लोगो का काबू करके उनके पास 54 हजार 20 रूपए बरामद किए है। आरोपियो राजस्थान, यूपी, धारूहेड़ा व रेवाड़ी शामिल थे।

टीम सक्रिय है बार है रेड मारते हुए हुए गिरोह को पकडती रहती है। आमजन को इस गौरख धंधे से दूर रहने के लिए जागरूक भी किया जाता है।
संजय , थाना प्रभारी सेक्टर छह

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now