Haryana News: धारूहेड़ा में दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला: दोनों को एक ही कफन में लिटा देना

On: March 21, 2026 8:11 PM
Follow Us:
THANA DHARUHERA

धारूहेड़ा: यहां बास रोड पर संतोष कालोनी में एक दंपति ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी और अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दंपति पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर लटके मिले। उनके पास एक सुसाइड नोट मिला है।Haryana News

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के बरपानी गांव के रहने वाली 22 वर्षीय महिला अपने 25 वर्षीय राजकुमार के साथ रह रहे थे। दोनों ने एक साथ अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक नोटबुक भी बरामद हुई है। नोट में लिखा था कि “हम दोनों को एक ही कफन में साथ लिटा देना” और “हमारा समस्त सामान मेरे छोटे भाई को दे देना।” ।Haryana News

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। दोनों के शवों को रेवाड़ी भिजवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हुई है।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now