Haryana crime: CIA Rewari टीम को एक बडी सफलता मिली है। शहर व आस पास गांवो में बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाकर सोने के कुंडल और नकदी ठगने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए हुए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के मातोर रोड निवासी गोविंद व मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगे गए दो जोड़ी सोने के कुंडल बरामद किए हैं।Haryana crime
डीएसपी ने पत्रकार वार्ता से किया खुलासा: डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गत 9 फरवरी को मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला जब अपने पोते को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी, तब इन आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझाया और लॉटरी निकलने का झांसा देकर उनके कानों के कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद फोटो खींचने के बहाने से आरोपी मौके से फरार हो गए। ये भी पढें: यूनियन बैंक रेवाड़ी में बुजुर्ग की जेब से 50 हजार चोरी
यहां भी की थी ठगी: बता दे दे इसी गिरोह के दोनों आरोपियों ने गत 6 फरवरी को पीएनबी बैंक, सर्कुलर रोड के पास एक अन्य बुजुर्ग महिला को ठगा। वहां उन्होंने महिला को झांसा देकर एक जोड़ी कुंडल और 6,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में ठगी के दो अलग अलग मामले दर्ज करके जांच शुरू की थी।
दो शातिर काबू: इसी मामलों में सीआईए रेवाड़ी ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह दो शातिर सदस्य राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के मातोर रोड निवासी गोविंद व मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाडी निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इन वारदातों में ठगे गए दो जोड़ी सोने के कुंडल बरामद किए हैं।Haryana crime
दोनो आरोपियो पर 18 मामले दर्ज: पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी अकेले जा रही बुजुर्ग महिला/ पुरुष को निशाना बनाते थे। आरोपी गोविंद के खिलाफ पहले भी राजस्थान के जिला अलवर व खैरथल तिजारा के अलग अलग थानों में ठगी के 12 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार आरोपी राजकुमार के खिलाफ भी जिला महेंद्रगढ़ और राजस्थान के विभिन्न थानों में 6 मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं दोनों आरोपी वर्तमान में बहरोड़ और नारनौल में दर्ज दो अन्य मामलों में भी वांछित (Wanted) चल रहे है।
ये भी पढें: रेवाड़ी रोहतक हाईवे पर लवारिश मिली थार, लगे है खून के धब्बे!
पुलिस ने की ये अपील: कोई अनजान व्यक्ति आपके पास आकर “चिकनी-चुपड़ी” बातें करता है या बहुत ज्यादा अपनापन दिखाता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ऐसे व्यक्तियों की बातों पर भरोसा न करें। विशेषकर हमारे बुजुर्ग लोग ध्यान दें, यदि कोई अनजान व्यक्ति आपके पास आकर बहुत ज्यादा अपनत्व दिखाए या लालच भरी बातें (जैसे लॉटरी या गहने दोगुने करना) कहे, तो उसकी बातों में बिल्कुल न आएं। वहां से निकल जाएं। यदि आपके साथ ठगी का प्रयास भी हुआ है, तो भी डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना को इसकी सूचना दें ताकि ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।”















