Haryana crime: रेवाड़ी में अपहरण करके दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या, यूं चढा हत्थे ?

On: March 21, 2026 7:38 PM
Follow Us:
Haryana crime: रेवाड़ी में अपहरण करके दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या, यूं चढा हत्थे

Haryana crime: थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने युवक का अपहरण कर लाठी डण्डो से पिट पिट कर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी महमपाल उर्फ लालु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है ।Haryana crime

15 अक्टूबर की है वारदात: गांव भटेडा निवासी नितेश उर्फ चोटी ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 15 अक्टूबर को दोपहर के समय वह अपने साथियों के साथ बाजार से सामान खरीदने के लिए गए थे। बाइक पर उसके साथी अंकित उर्फ चमन, मोहित व यश बैठे हुए थे और स्कूटी पर वह, उसका साथी विजय, प्रवीण व कुलदीप पंडित बैठे हुए थे। जब वह बाजार की तरफ जाने के लिए मोहल्ला नई बस्ती के पास पहुंचे तो वहां पर मन्नु सैनी उर्फ यश पहले ही अपनी पल्सर बाइक लेकर खड़ा हुआ था और मन्नु सैनी ने उनके आगे आगे चल रही अंकित उर्फ चमन की बाइक को रुकवा लिया।Haryana crime

बाइक को रूकवाते ही मन्नु सैनी ने दादागिरी दिखाते हुए गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जिस बात को लेकर उनका मन्नु सैनी के साथ झगड़ा हो गया। उसके पश्चात मन्नु सैनी ने अपने भाई व अन्य साथियों को फोन कर दिया। जो दोबारा से झगड़ा होने के आशंका को देखते हुए वह अपने साथी प्रवीण उर्फ पी.जी. व कुलदीप पंडित को उनके गांव गुरावडा तक छोड़ने के लिए चल दिए। जब वह झज्जर चौक के पास पहुंचे तो पीछे से कुछ लड़के बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। इसके बाद झज्जर फ्लाईओवर पर चढने के बाद सामने से एक बोलेरो गाड़ी ने उनके आगे चल रही अंकित उर्फ चमन की बाइक को जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से अंकित उर्फ चमन की बाइक वही सड़क पर गिर गई। इसके बाद पीछे-पीछे आ रहे बाइक सवार लडको ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी थी। बोलेरो गाड़ी में आए शिवम सैनी व तरुण उर्फ तन्नु ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंकित उर्फ चमन को गाड़ी में जबरन डाल लिया और गोकलगढ़ की तरफ लेकर चले गए हैं। इसके पश्चात वह सभी काफी समय तक गोकलगढ व आसपास के एरिया में अंकित उर्फ चमन की तलाश करते रहे। करीब एक घन्टा के बाद आरोपी उनके साथी अंकित उर्फ चमन को अधमरी हालत में आईटीआई रेवाडी के सामने फैंककर चले गए। आसपास के लोगों ने अंकित उर्फ चमन को गम्भीर हालत में इलाज के लिए रेवाड़ी ट्रामा सैन्टर में भर्ती करवाया। जो अंकित उर्फ चमन की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर साहब ने उसे आर्टिमिस हॉस्पिटल गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया।

जहा उपचार के दौरान अंकित उर्फ चमन की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में हत्या सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ मंगीया, शिवम सैनी, गजेन्द्र उर्फ चिंटू व सोनिया को पहले ही गिरफ्तार कर किया था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी महमपाल उर्फ लालु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now