Haryana crime: किराए पर कार बुकिंग, हाईवे पर हथियार पर की थी लूट, दोनों को लिया रिमांड पर

On: March 21, 2026 10:59 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने गत 14 जनवरी की रात को दिल्ली से कार बुकिंग करके हाइवे पर लूटने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Haryana crime: धारूहेड़ा पुलिस ने गत 14 जनवरी की रात को दिल्ली से कार बुकिंग करके हाइवे पर लूटने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के गांव पालम नजदीक गोल चक्कर खारा कुंआ निवासी रवि पासवान उर्फ सन्टु व शिवम के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यूपी के जिला बदायूं के गांव भैहटाजबी निवासी श्रीदेव ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह फिलहाल नोएड़ा में रहता है और इससे पहले वह अपनी ससुरा करावल नगर नोर्थ वेस्ट दिल्ली में रहता था। वह टैक्सी चलाने का काम करता है। गत 14 जनवरी की रात को दिल्ली पालम फलाई ओवर से 5 नामपता नामालूम लड़के उसकी कार धारुहेडा के लिए किराये पर करके लाए थे।Haryana crime

उसने रास्ते मे गुड़गांव टोल के पास सीएनजी डलवाई थी और धारुहेडा पहुंचने पर उन युवकों ने जयपूर की तरफ 3-4 किलोमीटर आगे छोडने के लिए कहा था। जिसके बाद करीब साढ़े 11 बजे साहबी ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद उन्होंने गाडी साइड मे रुकवाकर कहा कि उन्हें यही उतार दो।Haryana crime

इसके बाद आरोपियों ने उससे मोबाईल फोन पेटीम स्कैनर करने के लिए ले लिया और उसके साथ मारपीट करने लग गए। एक ने उसे कट्टा दिखाया और उसकी जेब से 1200 रु निकाल कर उसकी कार छीनकर जयपुर की तरफ भाग गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा लूटपाट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला रामपुर के गांव जगेसर निवासी फईम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।Haryana crime

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी हुई कार को भी बरामद कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी दिल्ली के गांव पालम नजदीक गोल चक्कर खारा कुंआ निवासी रवि पासवान उर्फ सन्टु व शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।Haryana crime

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now