Haryana crime: फांसी के फंदे पर लटककर रेवाड़ी में ASI ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से मची अफरा तफरी

On: March 21, 2026 8:54 PM
Follow Us:

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव जैनाबाद में बृहस्पतिवार रात को हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई ने अपने ही घर में फंखे के हुक में फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस कर्मी की सुसाईड करने की सूचना से महकम में हडंकप मच गया।Haryana crime

 

सुसाईट नोट मिला: सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी सहित तीन लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिसमें लिखा है वह इनसे परेशान होकर ही अपनी जान दे रहा है।Haryana crime

पुलिस ने बताया कि गांव जैनाबाद के रहने वाले करीब 40 वर्षीय कृष्ण कुमार हरियाणा पुलिस में गुरुग्राम में एएसआई के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार को वह अपने गांव आया हुआ था। उसने रात को अपने घर के एक कमरे में फंखे के हुक में फंदा लगा लिया।

 

 

सूचना के डहीना चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मृतक एएसआई दो बच्चों का पिता था।Haryana crime

 

इन पर लगाया आरोप: डहीना पुलिस ने मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें शिक्षिका पत्नी व ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पत्नी सहित अन्य ससुरालजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।Haryana crime

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now