Haryana crime: गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर गुस्साए लोगों ने थाना धारूहेड़ा में किया हंगामा

On: March 21, 2026 7:33 PM
Follow Us:
गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर गुस्साए लोगों ने थाना धारूहेड़ा में किया हंगामा

Haryana crime: धारूहेड़ा : लूटपाट, मारपीट , धमकी देने के आरोप में गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर आजाद नगर से बड़ी संख्या में लोग मंगलवार को थाना धारूहेड़ा पहुंचे । गुस्साए लोगो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

लोगों का आरोप है कि रविवार रात को आजाद नगर कालोनी 20 से ज्यादा लोग सरेआम तोड़फोड़ करके चले गए। 24 घंटे से ज्यादा समय होने पर भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण ने बताया कि तोड़फोड़ करने आए लोगों को पड़ोसियों ने पकड़ लिया था तथा 3 युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया उसके बाबजूद पुलिस ने रात को छोड़ दिया।Haryana crime

पुलिस ने लापरवाही आइ सामने: लोगों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते चुपचाप छोड़ दिया इतना ही नही काफी विरोध के बावजूद भी रात को मामला दर्ज किया। कालोनी के लोगों ने कहा कि अगर आरोपितों की 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं की तो वह धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। थाना प्रभारी कश्मीर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है गिफ्तारी के लिए दबीश दी गई है जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now