CM Haryana का एक्शन, मंडियों की खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी, दो सचिव और तीन अधिकारी निलंबित

On: March 21, 2026 8:33 PM
Follow Us:

CM Haryana: मंडियों की खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालो को अब नही बख्शा जाएगा। हरियाणा सरकार ने राज्य में बाजरे की खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो मंडियों के सचिवों और तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सरकार ने यह कदम कनीना और कोसली की अनाज मंडियों में ई-खरीद पोर्टल और मार्केट कमेटी के एच-रजिस्टर में अंतर पाए जाने के बाद उठाया है। इसके अलावा, गेट पास जारी करने की प्रक्रिया में भी गड़बड़ियां पाई गईं।CM Haryana

बता दे कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक की ओर से जारी आदेशों के तहत नई अनाज मंडी, कनीना के सचिव-सह-ईओ मनोज पराशर और अनाज मंडी, कोसली के सचिव-सह-ईओ नरेंद्र कुमार को सस्पेंड किया गया है।

इसी तरह, मार्केट कमेटी करनाल में अलग-अलग आईपी एड्रेस से फर्जी गेट पास जारी किए जाने के मामले में मंडी सुपरवाइजर हरदीप और अश्वनी सहित ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को भी तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार किसी भी स्थिति में किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। मंडियों में पारदर्शी व निष्पक्ष खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now