Haryana: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के टॉयलेट में मिला हत्या किया युवक का शव

On: March 21, 2026 7:20 PM
Follow Us:

Haryana: रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर  दिल्ली से आई पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में मिले करीब 30 वर्षीय युवक के शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतक के दाएं हाथ पर हिंदी में करन सुरमा, अंग्रेजी में Karan और ॐ महाकाल के साथ त्रिशूल का टैटू बना हुआ है। सिर पर चोट के गहरे निशान मिलने के बाद जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 72 घंटे तक पहचान का इंतजार करने के बाद सोमवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। Haryana

टॉयलेट में युवक का मिला शव: जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन संख्या 54413 शुक्रवार सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली से रेवाड़ी स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान एक यात्री ने ट्रेन के टॉयलेट में युवक का शव पड़ा देखा। ट्रेन के भीतर शव मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। Haryana

स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभ में मामले को संदिग्ध माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका पुख्ता हुई। Haryana

जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के पास कपड़ों के अलावा कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला। पहचान न होने की स्थिति में शव नगर परिषद को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि टैटू या हुलिए के आधार पर कोई जानकारी हो तो तुरंत जीआरपी से संपर्क करें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now