Firing in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में दो भाईयों पर अंधाधुंध फायरिंग, CCTV में कैद हुए फुटेज !

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:

Firing in Rewari: रेवाड़ी में गुरूवार रात दो बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आरोपियों ने शिव कॉलोनी की गली नंबर-6 दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की तथा मौके से फरार हो गए। रेवाड़ी सिटी थाना पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी में फलों की रेहड़ी लगाने वाले रणबीर और विजय कुमार शिव कॉलोनी की गली नंबर-6 में रहते है। बाइक सवार दो युवक उसके घर के पास पहुंचे तथा बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। बता दे रेवाड़ी हुई फायरिंग की इस घटना से दहशत का माहौल है। Firing in Rewari

CCTV  में कैद हुई फुटेज: पुलिस को घटनास्थल से एक गोली दीवार में फंसी मिली है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान गौरव और हांडी के रूप में हुई है।Firing in Rewari:

प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को इस फायरिंग का कारण माना जा रहा है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।Firing in Rewari

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now