Haryana Crime: धारूहेड़ा पुलिस को मिली बडी सफलता: दो जमानोत्तर अपराधी किए गिरफ्तार

On: March 21, 2026 7:40 PM
Follow Us:
Haryana Crime: धारूहेड़ा पुलिस को मिली बडी सफलता: दो जमानोत्तर अपराधी किए गिरफ्तार

Haryana Crime: धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने लूट व आर्म्स एक्ट व हादसे में फरार चल रहे दो जमानोत्तर अपराधी को थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान खैरथल-तिजारा के गांव जयभगवान उर्फ लीलू व भिवानी के बापेडा के रहने वाले सतपाल के रूप में हुई हैं

लूट का आरोपी काबू: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया 2023 में आरोपित पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपित को अदालत से जमानत मिली हुई थी। अदालत द्वारा आरोपित को आगामी तिथियों पर पेश होने के स्पष्ट आदेश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी तय की गई पेशियों पर अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ । इसी को लेकर 10 नवंबर 2025 को इसे जमानोत्तर अपराधी (बेल जंपर) घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी कशमीर ने बताया कि आरोपित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया तथा उसे अदालत में पेश् किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।Haryana Crime

छह साल से फरार पीओ को काबू: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने हादसे में मामले करीब छह साल से फरार चालक भिवानी के बापेडा के रहने वाले सतपाल को काबू किया है। इस पर 1995 में मामला दर्ज किया था तथा 1999 में पीओ घोषित किया गया था। आरोपित को अदालत पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now