Cyber crime in Haryana: पैसा इन्वेस्ट करने पर मिलेगा अच्छा रिटर्न, जानिए कैसे फसाते है लोगों को

On: March 21, 2026 11:06 PM
Follow Us:
इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखो रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

Cyber crime in Haryana: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखो रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला सीकर के गांव अलखपुरा निवासी सुभाष के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दे कि 14 जनवरी को गांव बटोड़ी निवासी अजीत कुमार ने अपनी शिकायत बताया था कि गत वर्ष दिसंबर माह में उसके मोबाइल फोन पर लॉरयल कंपनी के एप का एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद एप इंस्टाल हो गया। उसे एक व्हाट्सगु्रप से जोड़ा गया, जिसमें एप के जरिए पैसा इन्वेस्ट करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही गई थी।

 

उसने झांसे में आकर गत वर्ष 27 दिसंबर से इस साल 6 जनवरी तक आरोपियों के अलग-अलग खातों में कुल 7 लाख 59 हजार 654 रुपये जमा करा दिए।Cyber crime in Haryana

 

उसने यह राशि अपने व अपने पिता के बैंक खातों के साथ-साथ परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खाते से ट्रांसफर कराई थी। जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उसे उसकी रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला।

 

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त पांच आरोपी पंजाब के जिला लुधियाना के हैबोवाल के मोहल्ला रंजोत पार्क निवासी पवन खुल्लर,जिला लुधियाना के बस्ती जोधेवाल की शिमला कॉलोनी निवासी रोहित कालिया, यूपी के जिला आगरा के पिनाहाट निवासी रिषी कुमार, यूपी के महाराजगंज के गांव तुठीबारी हालआबाद महिन्द्रनगर लोहारा जिला लुधीयाना पंजाब निवासी रमेश कुमार सैनी व पंजाब के जिला लुधीयाना के गुरुनानंक नगर निवासी राजेन्द्र सैनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।Cyber crime in Haryana

जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और खाताधारक आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव अलखपुरा निवासी सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुभाष के खाते में 11 हजार 400 रुपये ट्रांसफर हुए थे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now