Crime News Rewari : सफाई कर्मचारियों ने नपा सचिव व चेयरमैन को सौपा ज्ञापन

On: March 21, 2026 10:44 PM
Follow Us:
NPA DHR

धारूहेड़ा: नगर पालिका में कार्यरत ट्रैक्टर चालक पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका सचिव और चेयरमैन कंवर सिंह को ज्ञापन सौंप कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।Crime News Rewari

ज्ञापन में बताया गया कि शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक संजीव किसी थैले में सामान लेकर जा रहा था। नपा में कार्यरत चौकीदार ने जब उससे थैला दिखाने को कहा तो चालक ने न केवल मारपीट की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।Crime News Rewari

इस दौरान मौके पर पहुंचे दरोगा से इसको लेकर जब विरोध किया तो चालक ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। उनका आरोप है चालक इससे पहले भी प्रधान और अन्य कर्मचारियों के साथ कई बार गाली-गलौज कर चुका है।Crime News Rewari

 

मामले से नाराज सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषी के खिलाफ कदम नहीं उठाए गए तो वे विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में शंकर, संजीव, पूनम, संदीप, नरेंद्र, मोनू, रवि, राजबीर, अजीत और राकेश सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now