Rewari Crime: भिवाड़ी मोड़ से दिनदहाड़े कार चोरी

On: March 21, 2026 11:35 PM
Follow Us:
CRIMENEWS

Rewari Crime: धारूहेड़ा के भिवाड़ी मोड़ से दिनदहाड़े चोर एक कार को चोरी कर ले गये । दिनदहाडे कार चोरी होने से कार मालिक के होश उड गए।

थाना सेक्टर 6 पुलिस को शिकायत में यूपी के फर्रुखाबाद के रहने वाले शैलेन्द्र ने बताया कि वह फिलहाल भिवाड़ी में रहता है। वह अपने एक साथी को कार से कापड़ीवास छोड़ने गया था ।Rewari Crime

वहा से वापस आते समय उसने भिवाड़ी मोड़ पर कार को खड़ी कर दिया तथा वह बाथरूम के लिए चला गया। जैसे ही वह वापस आया तो वहां से उसकी कार गायब मिली।

शैलेंद्र ने बताया कि कार में उसके कागजात भी थे। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है आस पास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द ही काबू कर दिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now