Accident in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में एक ओर बडा हादसा हो गया है। तेज रफ्तार बलेनो की रफ्तार ने बाइक सवार दो युवकों का कूचल दिय। दोनो मृतकों की पहचान नेहरूगढ़ (गामडी) निवासी 21 वर्षीय अमित और देवराज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि देवराज और अमित बाइक पर दडौली (Accident in Rewari) से अपने गांव नेहरूगढ लौट रहे थे। देवराज बाइक चला रहा था जबकि बाइक पर अमित पीछे बैठा था। इनता ही नहीं मृतक अमित के भाई कर्मवीर अलग बाइक पर उसके पीछे पीछे आ रहा था। Accident in Rewari
तेज रफ्तार बलेनो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी तथा दोनो घायल हो गए। घायल युवकों को पहले कोसली के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें रेवाड़ी रेफर किया गया। जहां पहुंचने से पहले ही दोनो ने दम तोड दिया।
दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है तथा पुलिस ने कर्मवीर की शिकायत पर मामला तहत दर्ज कर लिया है।Accident in Rewari

















