Accident in Bhiwadi: केंटर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:

Accident in Bhiwadi :  Bhiwadi  पास एक तेज रफ्तार केंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार करीब 16 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव नंदरामपुर बास निवासी 16 वर्षीय हुमेश वशिष्ट के रूप में हुई है।Accident in Bhiwadi

थाना Bhiwadi  पुलिस को दी शिकायत में नंदरामुपर बास के रहने वाले दिनेश ने बताया ​उसका बेटा हुमेश अपने चाचा यश वशिष्ट के साथ बाइक से Bhiwadi  जा रहे थे उनकी बाइक को तेज गति वाले केंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी चाचा भतीजा घायल हो गए। दोनो को स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को Bhiwadi  के अस्पताल में लाया गया, वहां पर हुमेश ने दम तोड दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। Bhiwadi पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सोंप दिया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now