ACB Raid: हरियाणा में JE गिरिश कुमार गिरफ्तार

On: March 21, 2026 7:41 PM
Follow Us:
ACB Raid: हरियाणा में JE गिरिश कुमार गिरफ्तार

ACB : हरियाणा के हिसार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए (DTP) जिला नगर योजनाकार विभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने  JE जेई गिरीश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंंगे हाथों पकडा गया है।

23 दिसंबर को की थी शिकायत‘ बता दे पिडित ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर की शाम जिला नगर योजनाकार विभाग में तैनात जेई गिरीश कुमार उसकी पीवीसी सीट पैनल की दुकान पर पहुंचा। उसने खुद को टाउन प्लानिंग विभाग का अधिकारी बताते हुए दुकान की मापतोल शुरू कर दी। जब सुमित ने इसका कारण पूछा तो जेई ने दुकान को अवैध बताते हुए नोटिस भेजने और दुकान तुड़वाने की धमकी दी।जेई ने कार्रवाई रुकवाने के बदले रिश्वत की मांग रख दी, जिससे सुमित डर और दबाव में आ गया।ACB Raid

सुमित ने बताया कि JE गिरीश कुमार ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। काफी बातचीत और दबाव के बाद यह सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग उसने अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित कर ली थी। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी जेई द्वारा की गई पैमाइश और उसकी मौजूदगी के दृश्य रिकॉर्ड हो गए, जो बाद में शिकायत के दौरान एसीबी को सौंपे गए।

शिकायत के बाद ACB  टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत तोशाम रोड स्थित हुडा कार्यालय में जेई गिरीश कुमार को रिश्वत की राशि सौंपी गई। जैसे ही उसने 20 हजार रुपये की रकम ली, वहां पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी जेई गिरीश कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लियाACB Raid

मामला दर्ज: आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तरह के मामलों में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता तो नहीं है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now