रेवाड़ी रोहतक हाईवे पर लवारिश मिली थार, लगे है खून के धब्बे!

On: April 1, 2026 10:27 AM
Follow Us:
रेवाड़ी रोहतक हाईवे पर लवारिश मिली थार, लगे है खून के धब्बे!

रेवाड़ी: रेवाड़ी रोहतक हाईवे के पास गांव बुधवार को सुबह सुबह गंगायचा जाट में एक खेत में महिंद्रा थार खडी मिली है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे इतना ही नही गाडी पर खून के निशान भी देखे गए। जैसे ही लोगो को लवारिश गाडी खडी होने की सूचना मिली तो लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणोन इसकी सूचना पुलिस व डायल 112 पर दी।

 

पुलिस के अनुसार, ड्राइवर ने किसी अनहोनी से बचने के लिए गाड़ी को खेत में उतार दिया था। गाड़ी तेजी से खेत की तार वाली फेंसिंग को तोड़ती हुई अंदर घुसी और धंस गई। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सुबह खेतों में काम करने गए स्थानीय लोगों ने इस थार गाड़ी को देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया।  ये भी पढें: Haryana ka mausam: तेज बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, इन जिलों में रेड Alert

रेवाड़ी रोहतक हाईवे पर लवारिश मिली थार, लगे है खून के धब्बे!
रेवाड़ी रोहतक हाईवे पर लवारिश मिली थार, लगे है खून के धब्बे!

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: रेवाड़ी सदर थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि अभी तक घटना के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी है। पुलिस ने फिंगरप्रिंट, खून के सैंपल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन कर रही है। सदर थाने और रोहड़ाई थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है।

पुलिस की उडी नींद: लवारिश मिली थार के मालिक पता फिलहाल नहीं पता चल पाया है। जिले में यह मामला चर्चा का बना हुआ है आखिर कौन अपनी कार को छोडकर चला गया। यह खेत मे कैसे पहुंची। कोई वारदात तो नहीं है है ऐसे कई सवाल खडे हो गए है। पुलिस की ओर से गाडी की फोटो आस पास के गांवो में भी शेयर की ताकि इसके मालिक का पता चल सके।

ये भी पढें:Aaj ka Rashifal: Rashifal : इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आपकी राशि का हाल

लोगों ने पूछताछ में जूटी पुलिस: पुलिस ने बताया कि रोहतक रेवाडी रोड पर मिली गाडी के बारे में अब कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। ऐसा लगा है वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पहुंच गया हो। गाडी के नंबर से मालिक का पता लगाया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now