रेवाड़ी में देह व्यापार में 2 युवतियां गिरफ्तार, जानिए कैसे खुला राज

On: March 21, 2026 11:13 PM
Follow Us:
2 girls arrested for prostitution in Rewari, know how the secret was revealed

रेवाड़ी: शहर के नाईवाली चौक स्थित होटल में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी के नाईवाली चौक स्थित होटल पर लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस ने योजना बनाकर होटल पर छापा मारा। इस दौरान दो युवतियां ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ग्राहकों की बुकिंग वॉट्सऐप के जरिए होती थी और होटल के एक विशेष कमरे में यह काम होता था।

 

पुलिस का कहना है कि होटल प्रबंधन की मिलीभगत से यह अवैध गतिविधि चलाई जा रही थी। युवतियों को मौके से हिरासत में लेकर महिला थाने भेजा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। होटल मालिक और मैनेजर फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

मामले की जांच के लिए पुलिस मोबाइल डाटा और होटल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों ने कहा है कि अगर अन्य लड़कियों या दलालों की भूमिका सामने आती है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने इस प्रकार के होटलों की नियमित जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानिए कैसे होती थी बुकिंग: डीएसपी हेडक्वार्टर रेवाड़ी डा. रविंद्र ने बताया कि होटल में लड़कियों की बुकिंग वॉट्सऐप के माध्यम से होती थी। वॉट्सऐप पर युवतियों के फोटो दिखाए जाते थे और वहीं पर बात कर रेट निर्धारित किया जाता था।

 

15 जून को भी के रेवाड़ी में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी के बावल रोड स्थित एआर होटल में छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार से अधिक लड़कियों को पकड़ा, जिन्हें देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। साथ ही होटल के दो कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। यहां पर 1500 में लडकी व 300 रूपए में कमरा दिया था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now