हरियाणा में ED की रेड: पूर्व विधायक रामनिवास व पूर्व अधिकारी सुनील 5 दिन रिमांंड पर, जानिए क्या है आरोप

On: March 21, 2026 11:36 PM
Follow Us:

हरियाणा में ED को एक बडी सफलता मिली है। हरियाणा पुलिस ने 72 करोड़ रुपये फर्जीवाड़े में ED ने मंगलवार को पूर्व अधिकारी सुनील कुमार बंसल और पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को गिरफ्तार किया है। ED ने दोनों पंचकूला अतिरिक्त न्यायाधीश की कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

जानिए क्या था आरोप: बता दे कि इन पर HSVP (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) में वैट रिफंड फर्जीवाड़े पर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद दोनो को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

बता दे कि HSVP के अधिकारियों ने बिल्डरों की मदद से खुद कई प्लॉट सस्ते दामों में पर अपने परिचितों को खरीदवा दिए। फिर उन्हें अधिक कीमत पर मार्केट पर बिकवा दिया। जांच में ये भी सामने आया है कि धोखाधड़ी 72 करोड़ तक सीमित नहीं बल्कि कई गुना अधिक तक हो सकती है।

इतने करोड की संपति सीज: बता दे कि मामले में पहले ED ने करीब 21 करोड़ की संपतियां सीज की थी। वहीं सामने आया है कि यह फर्जीवाड़ा गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी, करनाल, पंचकूला और हिसार के बिल्डरों के साथ जुड़ा हुआ है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now