Haryana News : ठेकेदार सक्षम युवा’ योजना को मिली हरी झंडी, इस योजना पर 67 करोड़ रुपये होगें खर्च

On: March 22, 2026 9:29 AM
Follow Us:
ठेकेदार सक्षम युवा' योजना को मिली हरी झंडी, इस योजना पर 67 करोड़ रुपये होगें खर्च

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई ‘ठेकेदार सक्षम युवा’ योजना को अब डिप्टी मुख्यमंत्री द्वारा भी मंजूरी दे दी गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत युवाओं को ठेकेदारी के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे विभिन्न विकास कार्यों में ठेके ले सकें। Haryana News

Haryana News योजना का स्वरूप और ट्रेनिंग का लाभ

इस योजना के तहत इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं को ठेकेदारी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। सरकार इस योजना पर करीब 67 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पहले चरण में 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें एक साल के लिए तीन लाख रुपये तक का ब्याज सहित ऋण भी मिलेगा।

इस योजना में शामिल होने के लिए युवाओं के पास हरियाणा का निवास प्रमाण होना जरूरी है। इसके अलावा, उन्हें ग्रुप सी व डी के लिए आवश्यक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की मेरिट में स्थान पाना होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे वे ठेकेदारी के क्षेत्र में काम शुरू कर सकेंगे।

प्रशिक्षण के बाद मिलेगा काम: बता दे कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को पंचायतों और नगरपालिकाओं में ठेके दिए जाएंगे। शुरुआत में उन्हें 25 लाख रुपये तक के कार्य करने का अवसर मिलेगा। इस सीमा को उनके अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद वे बड़े प्रोजेक्ट्स भी ले सकेंगे, जिससे उनके व्यवसाय को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये युवा हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर रजिस्टर होंगे। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार के निर्माण कार्यों को आयोजित किया जाता है। इससे युवाओं को सरकारी विभागों से जुड़ने और ठेकेदारी के क्षेत्र में भविष्य बनाने का एक बेहतरीन मौका मिलेगा।

 

Haryana News जानिए क्या है योजना:

  • पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रारंभिक प्रयास के बाद अब डिप्टी मुख्यमंत्री ने भी इस योजना को स्वीकृति दी है।
  • इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा धारक हरियाणा के युवा।
  • लगभग 67 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 युवाओं को एक साल का प्रशिक्षण और तीन लाख रुपये का ब्याज सहित ऋण।
  • हरियाणा का निवासी होना और CET मेरिट में स्थान प्राप्त करना आवश्यक।
  • प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद युवाओं को ठेकेदारी का प्रमाणपत्र मिलेगा और उन्हें पंचायत व नगरपालिकाओं में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
  • शुरुआत में 25 लाख रुपये तक के कार्य का मौका और प्रदर्शन के आधार पर सीमा बढ़ाई जा सकती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now