Haryana Crime: हरियाणा में सगी बहनों पर बरसाई गोलियां, दोनों की हालत गंभीर; आरोपी फरार

On: March 21, 2026 11:31 PM
Follow Us:
Bullets fired on real sisters in Haryana

Haryana Crime: हरियाणा के जींद जिले एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां बदमाशों ने दो सगी बहनों पर गोलियां चला दी। यह घटना जींद के पिल्लूखेड़ा खंड के गांव कालवा की है। यहां शुक्रवार शाम को दो सगी बहनों को गोली मार दी गई जिसके बाद पुरे इलाके में हडकंप मच गया। गोली लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

बड़ी बहन के देवर पर गोली मारने के आरोप 

जानकारी के अनुसार दोनों घायल युवतियों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए PGI रोहतक रेफर कर दिया है। गोली मारने के आरोप बड़ी बहन के देवर पर लगे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान भी चलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों बहने गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार गांव कालवा निवासी 26 वर्षीय शीनू, उसकी 22 वर्षीय बहन रितु शुक्रवार को पिल्लूखेड़ा में सामान खरीदने आई थी। दोपहर बाद अपने घर जा रही थी। गांव में पहुंचते ही दोनों बहनों पर फायर कर दिए गए, जिससे दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई।

गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now