Breaking News: धारूहेड़ा में बनेगा 200 बेड का अस्पताल, चेयरमैन ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

On: March 21, 2026 9:16 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में बनेगा 200 बेड का अस्पताल, चेयरमैन ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

धारूहेड़ा : नगरपालिका के चेयरमैन कँवर सिंह ने मंगलवार को धारूहेड़ा में 200 बेड का अस्पताल बनाने के लिए हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती राव को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्मण यादव, बावल के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार ,बीजेपी जिला प्रधान वंदना पोपली भी मौजूद रहे।Breaking News

चेयरमैन कँवर सिंह ने बताया कि धारूहेडा कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या न० 48 व 919 पर पड़ता है। इस कस्बे में अंग्रेजों के समय से चली आ रही, आज भी पीएचसी है। जबकि कस्बे की आबादी लगभग डेढ़ लाख के करीब हो चुकी है। ऐसे में यहां पर अस्पताल होना बहुत जरूरी है।Breaking News

अस्पताल न होने के कारण आमजन को रेवाड़ी व गुरुग्राम इलाज के लिए जाना पड़ता है| धारूहेंडा औद्योगिक क्षेत्र व दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती है| जिसके चलते यहां से सिर्फ रैफर करना ही एक मात्र उपाय है।Breaking News

धारूहेडा कस्बा में खेवट संख्या 16/44 खतौनी संख्या 1708 तदादी 96 कनाल 19 मरला वाका सिवाना मौजा धारूहेडा में हरियाणा सरकार की जमीन पड़ी हुई है जों अस्पताल के लिए उपयुक्त है ।

हो चुका है निरीक्षण: रेवाडी के तत्कालीन सीएमओ वर्तमान में बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने इस जमीन का निरीक्षण अस्पताल के लिए किया था। इसके बाद डॉ सुरेन्द्र यादव वर्तमान में पीएमओ व पूर्व सीएमओ ने इस के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार को पत्र भी लिखा हुआ है। इसको लेकर का प्रस्ताव भी दिया हुआ है।

पार्षद भी सोंप चुके है ज्ञापन: अस्पताल की मांग को लेकर उपचैयरम अजय जागडा व अन्य पार्षद भी इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को ज्ञापन सोंप चुके है। लेकिन अभी तक अस्पताल बनाने की योजना सिरे नहीं चढ पाई है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now