Haryana BPL Family: हरियाणा के लाखों BPL परिवारों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Big shock to lakhs of BPL families of Haryana

Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार ने 3 लाख बीपीएल परिवारों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत AAY और BPL परिवारों को मिलने वाले फॉर्टिफाइड सरसों के तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।

पहले बीपीएल परिवारों को 2 लीटर सरसों तेल के लिए 40 रुपये देते थे। लेकिन जुलाई में तेल कीमत 40 रुपये से लेकर 100 रुपये तक कर दी गई है। यानी सरकार ने प्रति 2 लीटर पर 60 रुपये बढ़ा दिए हैं।

विभाग को होगा फायदा

जानकारी के अनुसार सरकार के इस फैसले का असर करनाल में रहने वाले 3 लाख 1 हजार 682 राशन कार्ड धारकों और उनके परिवारों पर पड़ेगा। जिला खाद्य एवं आपू्र्ति विभाग के आंकड़ों की मानें तो AAY और BPL कार्डधारकों को हर महीने 6 लाख 3 हजार 364 लीटर सरसों का तेल दिया जाता है।

जिससे विभाग को कुल 1 करोड़ 20 लाख 67 हजार 280 रुपये का फायदा होता है। तेल का रेट बढ़ जाने से 100 रुपये प्रति 2 लीटर की दर से यह रेट बढ़कर 3 करोड़ 1 लाख 68 हजार 200 रुपये हो गई है। यानी सरकार को हर महीने 1 करोड़ 81 लाख 920 रुपये का फायदा होगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now