Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा बेटियों के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा देने के लिए नई नई योजनाएं चलाती रहती है। इसी क्रम में हरियाण में स्पेशल हरियाणा की बेटियो के लिए एक महत्वपूर्ण योजना लाडली पेंशन योजना है, जो स्पेशल रूप से बेटियों के कल्याण के लिए बनाई गई है।
जानिए क्या होगा फायदा: बता दे हरियाणा में चलाई गई इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर महीने ₹1800 की आर्थिक सहायता यानि पेंशन दी जाती है। हालाकि वैसे तो यह योजना 2016 में शुरू की गई थी । इस ओर तेजी से रूझान मिल रहा है। बता दे हरियाण सरकार ने इसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए लागू किया है।
योजना की जानिए क्या है विशेषताएँ
आर्थिक सहायता: बता दे इस योजना के चलते हर महीने लाभार्थी परिवार को ₹1800 की पेंशन दी जाती है।
लिंग अनुपात में सुधार: हरियाणा में लिंग अनुपात की समस्या को देखते हुए, इस योजना से महिला भ्रूण हत्या को रोकने में मदद मिलेगी। क्योंकि इस योजना के मिलने से कन्या को माता पिता बोझ नहीं समझते।
शिक्षा को बढ़ावा: इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढावा देनया यानि प्रोत्साहित करना। सबसे अहम बात यह है इस योजना से माता-पिता को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाता है।
.
जानिए इस योजना के पात्रता मानदंड
- बेटी का जन्म: इस योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी 1 जनवरी, 2006 के बाद बेटी का जन्म हुआ है।
- केवल बेटियां: इस योजना की सबसे पहली शर्ट यह है ये केवल वे ही ले सकते है जिसके परिवार में केवल बेटियां ही है, अर्थात परिवार में कोई बेटा नहीं होना चाहिए।
- आय सीमा: इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹2,00,000 से कम है। इससे ज्यादा आय वालों को इसका लाभ नही दिया जाएगा।
- Fatherआयु सीमा: आवेदन करने वाले माता-पिता में से कम से कम एक की उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। कम आयु वाले इसके लिए अप्लाई नही करें।
- टीकाकरण: लड़की का हरियाणा सरकार में पंजीकरण होना अनिवार्य है और उसका सभी आवश्यक टीकाकरण पूरा होना चाहिए। अगर कोई भी एक कंडीशन पूरी नही मिली तो यह योजना लागू नही होगी।
इस योजना के लिए कैसे करें आवेदन (How to apply)
बता दे कि हरियाणा में लाडली पेंशन योजना के लिए आवेदन करने के लिए, आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसे ध्यानपूर्वक भरना होगा।
बता दे इसके लिए पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की कलर स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी । सारे कागजात अपलोड होने के बाद इन्हें सबमिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन स्वीकृत होने के बाद लाभार्थी को हर महीने ₹1800 की पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।
यह योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा कदम है और महिलाओं के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद कर रही है। सबसे अहम बात यह है हरियाणा में काफी लोग इस योजना का लाभ ले रहे है।
















