AC Bus: हिसार से शमिला के लिए शुरु हुई AC बस, यहां जानें किराया और टाइमिंग

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
AC Bus: AC bus started from Hisar to Shamila, know the fare and timing here

AC Bus: हरियाणा रोडवेज ने हिसार डिपो से शिमला और गुरुग्राम के लिए बस शुरु कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए शुरु की गई इस सेवा में आरादायक सीटें और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। हिसार से शिमला का किराया 758 रुपये रखा गया है।

रोडवेड अधिकारियों के मुताबिक हिसार से शिमला जाने वाली AC बस रोजाना सुबह 9:55 बजे हिसार बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम 7 बजे शिमला पहुंचेगी। यह बस चंडीगढ़ समेत 45 स्थानों पर रुकेगी। शिमला रूट पर AC बस का किराया 758 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि सामान्य बस का किराया 575 रुपये है। बस आज गुरुवार से रवाना होगी।

गुरुग्राम-दिल्ली के लिए भी एसी बसें
शिमला के साथ गुरुग्राम के लिए सुबह 6 बजे और दिल्ली के लिए सुबह 4:36 बजे AC बस सेवा शुरु की गई है। हिसार से गुरुग्रम का AC बस किराया 299 रुपये रखा गया है। दिल्ली रूट पर सामान्य बस का किराया 195 रुपये और AC बस का किराया 292 रुपये है।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पहले हिसार से शिमला के लिए सरकारी AC बस की सीधी सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को प्राइवेट और सामान्य बसों पर निर्भर रहना पड़ता था।

चंडीगढ़ की सुबह व दोपहर के समय एसी बसें दोबारा शुरू
इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ रूट पर लंबे समय से बंद पड़ी सुबह 7:10 और दोपहर 12 बजे की एसी बस सेवाएं भी दोबारा शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को रूट परमिट मिलने के बाद इन सभी सेवाओं को शुरू किया गया है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now