ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की बैठक आयोजित, इन एजेंडो पर हुआ मंथन

On: March 21, 2026 7:39 PM
Follow Us:
ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की बैठक आयोजित, इन एजेंडो पर हुआ मंथन

रेवाड़ी: ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की बैठक प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में ब्रह्मगढ़ पर हुई । बैठक के शुभारम्भ में सभा प्रधान ने सभा के कार्यों सहित आगामी योजनाओं से संबंधित एजेंडा से अवगत कराया। महासचिव जयकुमार कौशिक ने पिछले बैठक के निर्णयों पर किए कार्य और आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।

सभा प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की बैठक में उपस्थित उपप्रधान दीपक शर्मा एडवोकेट, महासचिव जयकुमार कौशिक, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज,पीसी भारद्वाज,सुरेन्द्र शर्मा,सुरेश शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, मैनेजर हेमंत भारद्वाज व महेश वशिष्ठ मोजदू रहे।

सभा द्वारा आगामी नववर्ष में गणतंत्र दिवस व मार्च – अप्रैल माह में पुष्कर जी में आयोजित होने वाले विशाल गायत्री सत पुश्चरण महायज्ञ में समाज के लोगों के शामिल होने सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा गत दिनों समाज में दिवंगत हुए लोगों को मौन श्रद्धांजलि दी। सभा प्रधान श्री गौतम ने सभी कोलोजियम सदस्य सहित अन्य सदस्यों से आगामी तय कार्यक्रमों में समय पर पहुंचने का आह्वान किया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now