Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर से ओलंपिक पहलवान सुशील की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। झज्जर पुलिस जल्द सुशील पहलवान को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। झज्जर सीआईए की टीम ने सुशील पहलवान के एक करीबी को झज्जर छुछकवास मार्ग से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के छत्रपाल स्टेडियम का पहलवान विशाल पहलवान सुशील के इशारे पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सुशील पहलवान के इशारे पर आरोपी को विदेशी हथियार और 20 कारतूस मिले थे। झज्जर सीआईए पुलिस ने आरोपी के पास से एक विदेशी हथियार और 6 कारतूस बरामद किए थे। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुशील को प्रोटेक्शन वारंट पर लाने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा।

















