Haryana news: रेवाड़ी में पानी की राशनिंग शुरू, जानिए नहर में कब आएगा पानी

On: June 7, 2025 2:38 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में पानी की राशनिंग शुरू, जानिए नहर में कब आएगा पानी

Haryana news: हरियाणा के ​जिला रेवाडी में एक बार पानी किल्लत आने वाली है। कम पानी आने से रेवाड़ी में पानी की राशनिंग की जाएगी। इसी के चलते शनिवार को 72 घंटे में सिर्फ 40 मिनट पानी आएगा। क्योंकि पहले नहर में पानी आना था, लेकिन अब पानी नहीं आने से मजबूरन विभाग की ओर पेयजल आपूर्ति में कटाती की जाएगी।

 

 

बता दे कि रेवाड़ी की पेयजल सप्लाई पर पंजाब के साथ चल रहे भाखड़ा जल विवाद बना हुआ है। हरियाणा के रेवाड़ी शहर को भाखड़ा से भी करीब 30 प्रतिशत पानी मिलता था। लेकिन अब पानी पूरा नहीं मिला रहा है। जिसके चलते पानी समस्या बढ़ गई है। रेवाडी में पानी स्टोरेज में केवल 20 प्रतिशत पानी बचा है।

रेवाड़ी शहर की पेयजल सप्लाई के लिए 16 दिन नहरी पानी आता था, लेकिन अब केवल 8 दिन ही पानी मिल रहा है। जिससे जनस्वास्थ्य विभाग के सामने राशनिंग कर सप्लाई करना ही एकमात्र विकल्प है।

बता दे कि रेवाडी में जेएलएन नहर में औसतन 300 क्यूसेक पानी आता था जबकि अब 150 क्यूसेक मिल रहा है। इसी के पानी की किल्लत शुरू हो गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now