Haryana News: हरियाणा के इस तहसीलदार का वीडियो वायरल, पैसे लेन-देन की हो रही बात, कांग्रेस विधायक ने खोली पोल

On: June 30, 2025 10:55 AM
Follow Us:
Haryana News Video of Haryana's tehsildar goes viral, talks of money transaction are going on, Congress MLA exposes the truth

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से तहसीलदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन पर पैसों के लेन-देन के आरोप लग रहे हैं। इस वीडियो में वह पार्टी का नाम लेकर बार-बार गाली-गलौज भी कर रहे हैं और पैसों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।

यह वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबची मच गई है और यह जांच की जा रही है कि आखिर यह वीडियो बाहर कैसे पहुंचा। यह वीडियो किसी मोबाइल से नहीं  बनाया गया है, बल्की तहसील कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में ही कैद हुआ है। इस वीडियो ने सभी के हौश उड़ा दिए हैं। यह वीडियो तहसीलदार भुवनेश का बताया जा रहा है, जो 10 से 15 दिन पहले का है। उस समय तहसीलदार भुवनेश अपने कार्यालय में बैठे हुए हैं और उनके पास उनके ही स्टाफ के लोग खड़े हुए है। इस दौरान दोनों पार्टी से पैसे लेन-देन पर बात कर रहे हैं। इस बीच आमजन भी इंतकाल या अन्य कागजों पर साइन करवाने के लिए आते हैं। मगर तहसीलदार और उनका स्टाफ दोनों रूक-रूककर अपनी बातें जारी रखते हैं। बता दें कि इससे पहले तहसीलदार भुवनेश हिसार और फतेहाबाद में रह चुके हैं।

कांग्रेस विधायक ने किया शेयर

इस वीडियो को कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि

ट्रेलर नंबर.1..

https://www.facebook.com/share/v/19KqXps5cR/

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now