Haryana News: रेवाड़ी में वीडियो वायरल- हमसे जो टकराएगा, उसका यही हाल होगा ?

On: November 26, 2024 5:33 PM
Follow Us:

दलित नाबालिक छात्र के साथ घिनाने हरकत, वीडियों वायरल से खुला राज
Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के एक गांव का एक नाबालिग को पीटने व नाक रगडवाने का मामला सामने आया है। एक गांव में चार किशोरों ने अनुसूचित जाति के एक नाबालिग को न केवल जमकर पिटाई की वही जाति सूचक शब्द बोलते हुए पैरों में गिराकर नाक तक रगड़वाई।

आलम यहां तक है इस सब कर​तूतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल होने के बाद सारे मामले का राज खुल गया।

जानिए क्या है आरोप: एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया है कि उसका 14 साल का बेटा 10वीं कक्षा का छात्र है। 24 नवंबर दोपहर को वह गांव में ही अपने दोस्त के पास किताब लेने गया था। रास्ते में गांव तीन चार युवक उसके बेटे को रोककर चौपाल के भीतर ले गए।

CRIME 2
उन्होंने उसे जबरन सिगरेट पिलाने की कोशिश की। मना करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पैरों पर गिराकर जबरन नाक रगड़वाई। इस दौरान उन युवकों इस घटना का वीडियो भी बना लिया था।

वी​डियों से खुला राज: अब तक किसी को नहीं पता था ये सब कुछ हुआ है। जब नाबालिग की वीडियो वायरल हुई तो मामले का पता चला। जब ये वीडियो परिजनो के पास पहुंचा तो वे हैरान रह गए। परेशान होकर परिजनों ने थाने में पुलिस को शिकायत दी।

हमसे जो टकराएगा उसका यही हाल होगा: परिजनों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले उन्हें घटना का वीडियो दिखाया। वीडियो में 4 लड़के उसके नाबालिक बेटे साथ मारपीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो में लिखा था- हमसे जो टकराएगा, उसका यही हाल होगा। थाना प्रभारी भगत प्रसाद का कहना है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now