Haryana News: नगर निकाय के दो अधिकारी सस्पेंड, सीएम ने दिए आदेश

On: February 28, 2023 9:35 PM
Follow Us:

हरियाणा : अपने कार्य में कोताही बरतने वाले नगर निगम, सोनीपत में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता गौरव गुलिया तथा नगर पालिका, जुलाना के सचिव ललित गोयल को मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।Haryana: पहली बार भाई-बहन बने अग्नि वीर , वो भी पहले प्रयास में

जानिए क्यो किया ऐसा: सीएम की ओर से सभी कर्मचारियो को आदेश दिए हुए है कि सभी कार्य समय पर होने चाहिए। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में देरी तथा कुछ अनिमियतताएं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

समीक्षा करते समय हुआ खुलासा: यहां नगर दर्शन पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता उपस्थित थे। श्री मनोहर लाल नगर दर्शन पोर्टल पर शहरी निकायों से संबंधित नागरिकों द्वारा विकास कार्यों से संबंधित भेजी गई मांगों और उन पर चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से समीक्षा कर रहे थे।

Haryana Political News: पूर्व CM OP चौटाला को विजिलेंस की क्लीनचिट, जानिए क्या था आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों के स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिनका भी कार्य समय पूरा नहीं होगा वे स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होगें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now