Haryana News: धर्मनगरी में बनी तिगडी, नवीन जिंदल की राह में बिछे कांटे ?

On: March 25, 2024 8:41 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में इसी साल लोकसभा चुनाव होने है। भाजपा की ओर से जहां पहले छह प्रत्याशियो की पहले सूची जारी थी वहीं अब काफी मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा से लोकसभा सीटों पर बचे हुए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अचानक भाजपा में शामिल हुए जिदंल के लिए धर्म नगरी में जीत हासिल करना आसान नहीं है।

धर्मनगरी में बनी तिगडी: पहली बार रोहतक में तिगडी बन गई है। भाजपा से नवीन जिंदल मैदान में आ गए हैं। इनेलो के बड़े नेता अभय चौटाला, इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता यही से बिगुल बजा चुके है। इस बार सइ सीट पर काफी मशक्कत होने वाली है।

जिंदल ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा ने मुझे यह मौका दिया। आज होली के शुभ अवसर पर मेरा लक्ष्य देश में और अधिक खुशियां लाना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करूंगा।

 

मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी अपने भारत को विकसित भारत बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें इसमें सफलता मिलेगी। भाजपा मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं करूंगा। मैं उस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाउंगा।

अब हुई इनकी घोषणा: नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से, रणजीत चौटाला को हिसार, अरविंद शर्मा को रोहतक से और मोहनलाल को सोनीपत लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। नवीन जिंदल और रणजीत चौटाला को भाजपा ज्वाइन करते ही टिकट मिल गया है। अब इन सीटों पर काफी रोचक मुकाबला होगा।

पहले हुई थी इसकी घोषणा: पहले छह लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। इनमें करनाल से पूर्व सीएम मनोहर लाल, अंबाला से बंतो कटारिया, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, सिरसा से अशोक तंवर, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया था।

रोहतक से फिर अरविंद शर्मा: कांग्रेस की ओर से संभावित प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे। वह पिछली बार काफी कम अंतर से हारे थे।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से रोहतक के टिकट को लेकर हो रही देरी पर सभी की इस सीट पर नजर थी। यहां मुकाबला पिछली बार की तरह इस बार भी दिलचस्प होने वाला है। एक बार यहां पर अरविंद शर्मा को ही उतारा गया है।

कुरुक्षेत्र में बनी तिगडी: कुरुक्षेत्र का रण भी इस बार दिलचस्प होगा। यहां इनेलो के बड़े नेता अभय चौटाला, इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता व अब भाजपा से नवीन जिंदल मैदान में आ गए हैं। यहां का चुनावी रण सज गया है।

कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी: कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी को सीएम बनाए जाने के बाद यहां से भी सांसद के लिए नया चेहरा आया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को भाजपा ने कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है।

भाजपा ने सोनीपत से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक का टिकट काट दिया है। वहीं हिसार से बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में जा चुके हैं तो उनकी जगह इस बार रणजीत चौटाला को टिकट दिया गया है।

# Loksabha candidates Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now