Haryana News: रेवाडी में एक घर से एक साथ उठी तीन अर्थियां, मचा कोहराम !

On: April 2, 2024 8:49 PM
Follow Us:

Haryana News:  रेवाड़ी शहर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। राव तुलाराम विहार में जहा दो पहले पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था वहीं अब पत्नी ने बेटा-बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी वजह से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि बेटे को गंभीर हालत के चलते गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन कुछ देर बार बेटे ने भी दम तोड दिया।

क साथ उठी तीन अर्थिया: मां बेटे व बेटी की मोत होन एक ही घर से तीन अर्थियां उठी तो कोहराम मच गया है। मृतका की मां यानि सास का रो रोक बुरा हाल है। तीन माह अपने कलेजे के तुकडे को गंवा चुकी मां ने अब पूरा परिवार ही गवा दिया।

 

तीनो की हालत बिगडी: पुलिस ने अनुसार रेवाड़ी शहर के नारनौल रोड स्थित राव तुलाराम विहार निवासी अनिल कुमारी (39) ने सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने 12 साल के बेटे व 18 साल की बेटी स्वीटी के साथ घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद तीनों की हालत बिगड़ गई।

 

पडोसियो ने करवाया भर्ती: उल्टियां करते हुए देख आसपास के लोगों ने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया। परिवार के लोगों ने तीनों को फौरन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से तीनों को तुरंत रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन तीनों को शहर के एक अन्य अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने अनिल कुमारी व उसकी बेटी स्वीटी को मृत घोषित कर दिया।

बेेटे ने भी तोडा दम: बेटे की हालत गंभीर होने के कारण गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे ने भी दम तोड दिया

 

परिवार के मुताबिक अनिल कुमारी के पति अमित ने 6 जनवरी को घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अमित मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड होने के बाद गुरुग्राम में जॉब करता था। अमित की मौत के बाद से ही पूरा परिवार टूट चुका था। हालांकि अमित के सुसाइड करने के पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

 

इस बीच उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार को दहला कर रख दिया है। अनिल कुमारी और उसके बच्चों ने किस कारण से जहर निगला ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now