Haryana News: बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपी राजस्थान से काबू, दो दिन रिमांड पर

On: March 11, 2025 5:09 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: थाना धारूहेड़ा पुलिस को एक ओर बडी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितो की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी आसबदीन उर्फ कल्लु, गांव सिलारपुर निवासी रासीद व सफीक खान उर्फ टुल्ला के रूप में हुई है।

Haryana News: थाना धारूहेड़ा पुलिस को एक ओर बडी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितो की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी आसबदीन उर्फ कल्लु, गांव सिलारपुर निवासी रासीद व सफीक खान उर्फ टुल्ला के रूप में हुई है।

राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव कालाका निवासी परमजीत ने अपनी शिकायत में बताया था की वह डीजे फलोवर का काम करता है। गत 3 मार्च को वह अपनी बाइक पर धारूहेड़ा के शिवालय गार्डन में काम के लिए आया था। उसने अपनी बाइक को गार्डन के अन्दर खड़ा किया था। उसकी बाइक रात को वहां से चोरी हो गई थी।

CCTV फुटेज से खुला राज: धारूहेड़ा पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने समारोह स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चोरो की
फुटेज मिल गई।

दी दबीश: टीम ने फुटेज लेकर राजस्थान में दबीश दी। राजस्थान पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत मे पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है ये गिरोह धारूहेड़ा के साथ राजस्थान के भिवाडी, खैरथल अलवर व एनसीआर में वाहन चोरियों में संलिप्त है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now