Haryana News: इस गांवों की हुई बल्ले बल्ले, हरियाणा में अब इन खेतों के रास्ते होंगे पक्के, इतना बजट हुआ मंजूर

On: March 11, 2025 7:55 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के किसानों और ग्रामीणों के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा सरकार ने खेतों के सभी रास्तों को पक्का करने के लिए ‘मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक के कच्चे रास्तों को पक्का करने का प्रावधान है, जो किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

अब तक 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3580.44 किलोमीटर के रास्तों को पक्का किया गया है और इसके लिए 63931.1 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। यह कदम कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने और ग्रामीण परिवहन को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा।

कृषि मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि इस योजना का कार्यान्वयन 01 नवंबर 2018 से हुआ है और यह हर विधानसभा क्षेत्र में खेतों के लिए अधिकतर ईंटों और इंटरलोकिंग पेवर ब्लॉक के माध्यम से रास्ते बनाने के लिए प्रावधान करता है।

विशेष रूप से चरखी दादरी जिले में, 28.41 किलोमीटर के रास्तों के पक्कीकरण के लिए 10 करोड़ 39 लाख 31 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। इस प्रकार, यह योजना ग्रामीण विकास को सशक्त बना सकती है और किसानों के लिए फसल तक पहुंचने के रास्ते को सुगम बना सकती है।Haryana News

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now