Haryana News: हरियाणा की सड़कों की बदलेगी सूरत, HSVP ने मंजूर किया 65 लाख का बजट

On: July 13, 2025 11:18 AM
Follow Us:
Haryana News: The face of Haryana's roads will change, HSVP approved a budget of 65 lakhs

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए HSVP ने 65 लाख रुपये का बजट पास किया है। शहर के सेक्टर 3 से लेकर सेक्टर 11 तक की सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए एचएसवीपी द्वारा टेंडर का प्रोसेस शुरु कर दिया गया है। टेंडर 18 जुलाई के बाद खोला जाएगा, जिसके बाद सड़क निर्माण का काम पूरा होगा।

सिर्फ दो सेक्टरों में आबादी

जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद में 10 से ज्यादा सेक्टर विकसित किए गए हैं, लेकिन सिर्फ सेक्टर 3 पार्ट 1 और पार्ट में ही लोग निवास कर रहे हैं। बाकी सेक्टरों में ज्यादातर प्लाट खाली है।

जारी टेंडर के अनुसार, सेक्टर 3 पार्ट 1 में 11.94 लाख रुपये, सेक्टर 3 पार्ट 2 में 8.26 लाख रुपये, सेक्टर 3 और 4 में 9 लाख रुपये, सेक्टर 11 में 15 लाख रुपये, तथा सेक्टर 9, 10, 11 और 11A में 21.86 लाख रुपये की मरम्मत पर खर्च किया जाएगा।

बरसात में खस्ताहाल सड़कें

बारिश के मौसम में इन सड़कों की हाल बहुत खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने की वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को बहुत परेशानी होती है। एक्सीडेंट होने की संभावना बनी रहती है।

इन खड्डों की मरम्मत के साथ सड़कों के किनारों को भी सही किया जाएगा। सेक्टर 11 की सड़क पर भी 15 लाख रुपये खर्च कर मरम्मत की जाएगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now