Haryana News :हरियाणा के जिला रेवाड़ी कस्बा धारूहेड़ा में निखरी से भटसाणा जाते समय एक टैंपो साहबी बैराज के पानी के गिर गया। गनीमत यही रही पीछे पीछे आ रहे ग्रामीणों उसे देख लिया तथा जेसीबी बुलाकर टेंपो चालक भटसाणा के रहने वाले मनोज को को निकाल लिया है।
बता दे निखरी से भटसाणा रोड के पास साहबी बेराज का पानी पहुंच रहा है। तेजी से बढ रहे पानी के चलते यहां पर सडक पर कटाव बनने लगा है। भटसाणा के सरपंच भूप सिंह, जिला पार्षद निरजंन पटवारी, सदींप ने बताया कि अखबारो में न्यूज प्रकाशित से इस सडक को बनाया गया था। लेकिन जलभराव के चलते एक बार फिर यह रोड कटने लगा है।
ग्रामीणों ने इस रोड को चोडा करने की मांग की है। ग्रामीणो ने बताया कि ये तो शुर्क है ये हादसा दिन में हुआ, अगर रात को होता तो चालक की जान जा सकती थी।

















