Haryana News: सरकार के दिए टैब फिर होंगे एक्टिव, छात्रों को हर माह मिलेगा इतने GB डेटा, प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

On: November 11, 2025 1:45 PM
Follow Us:
Haryana News: सरकार के दिए टैब फिर होंगे एक्टिव, छात्रों को हर माह मिलेगा इतने GB डेटा, प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं से 12वीं कक्षा के करीब 5 लाख विद्यार्थियों के लिए सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। अब विद्यार्थियों को मिले टैब में फिर से सिमकार्ड डालकर हर महीने 30 जीबी डेटा उपलब्ध कराया जाएगा। यह डेटा पूरे एक महीने तक उपयोग किया जा सकेगा जिससे पढ़ाई पहले की तरह आसानी से जारी रह सकेगी।

जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग जल्द ही इसमें शामिल कंपनियों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी से ये टैब दोबारा चलने लगेंगे। इस शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को लगभग तीन महीने तक टैब के जरिए पढ़ाई का मौका मिलेगा। सरकार ने इस योजना को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है और वित्त विभाग से भी हरी झंडी मिल गई है।

टैब योजना की शुरुआत कोरोना काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी ताकि लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। लेकिन अप्रैल 2024 के बाद टैब में लगा सिम बंद हो गया था जिसके कारण विद्यार्थी इसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टैब को फिर से चालू करने के निर्देश दिए हैं।

700 करोड़ की बड़ी योजना

यह पूरी योजना करीब 700 करोड़ रुपये की है जिसके तहत 5 लाख टैब विद्यार्थियों को दिए गए हैं। कुछ टैब शिक्षकों द्वारा भी उपयोग किए जाते हैं। पहले इन टैब में विद्यार्थियों को रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता था लेकिन उपयोग न करने पर वह दैनिक लिमिट लैप्स हो जाती थी। अब 30 जीबी मासिक डेटा मिलने से बच्चे पढ़ाई की जरूरत के हिसाब से पूरे महीने इसका लाभ ले सकेंगे।

विद्यार्थियों का होगा फायदा

सिम एक्टिव होने के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं पढ़ाई सामग्री शैक्षणिक वीडियो और प्रैक्टिस टेस्ट का फायदा उठा सकेंगे। इससे बोर्ड एग्जाम की तैयारी और भी आसान हो जाएगी। सरकार का कहना है कि उनका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को मजबूत करना और विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now