Haryana News: हरियाणा में छात्राओं ने लगाया जाम, वजह जान उड़ जाएंगे होश

On: July 11, 2025 10:56 AM
Follow Us:
Haryana News: Students blocked the road in Haryana, you will be shocked to know the reason

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति इंग्लिश माध्यम विद्यायल को डबल शिफ्ट में बदलने के विरोध में छात्राओं ने जाम लगा दिया। छात्राएं झज्जर चौक पर बैठकर नारेबाजी कर रही है।

विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने इस फैसले का विरोध करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

डबल शिफ्ट से पढ़ाई प्रभावित होगी

यह एक मॉडल CBSE स्कूल है, जहां दूर-दूर से छात्राएं शिक्षा प्राप्त करने आती है। छात्राओं के अनुसार दोहरी पारी से उनकी पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित होगी। स्टूडेंट में पहले से ही बुनियादी सुविधाओं की कमी है। शौचालयों की संख्या सीमित है।

स्कूल में बुनियाद सेंटर सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चलता है। इसके समय में बदलाव संभव नहीं है। विद्यालय को 2 पारी में बदलने से पहले CBSE की अनुमति भी आवश्यक है।

माता-पिता निर्धारित फीस देकर बच्चों का यहां शिक्षा दिलाते हैं। दो शिफ्टों में खेल, साफ-सफाई, बिजली-पानी का प्रबंधन भी मुश्किल होगा। विरोध में छात्राओं ने फर्रुखनगर-झज्जर रोड पर जाम लगा दिया है।

जिस स्कूल को यहां शिफ्ट करने की योजना है, वहां पहले से कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं चल रही है। उसी पारी में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं भी संचालित की जा सकती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now