Haryana News: मां के विरोध में बेटा, पहलवान के विरोध में बहन करेगी प्रचार, जानिए क्या है ऐसी मजबूरी

On: September 14, 2024 8:39 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। हरियाणा चुनावों के प्रचार के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। एक ऐसे मामला सामने आया है जिसको लेकर सभी की नजरे स्टार प्रचारक पर टिकी हुई हैं

बता दे भाजपा की की सूची में कुरुक्षेत्र से जीतकर सांसद बने नवीन जिंदल और पूर्व पहलवाल बबीता फोगाट का नाम शामिल है।

सवाल एक: क्या नवीन जिंदल हिसार में अपनी मां सवित्री जिंदल के प्रचार करते हुए बीजेपी कैंडिडेट डॉ. कमल गुप्ता के लिए वोट मांगेंगे। जबकि हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से सावित्री जिंदल बीजेपी ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरी हैं।Haryana News

सवाल दो: बबीता फोगाट हरियाणा में क्या अपनी चचेरी बहन विनेश फोगाट के खिलाफ प्रचार के लिए जींद में दस्तक देंगी। बबीता फोगाट 2019 विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पिता महावीर फोगाट के साथ बीजेपी में शामिल हुई थीें।

POLITICAL NEWS

बबीता फोगाट पिछली बार दादरी से चुनाव लड़ी थीं लेकिन वह हार गई थी। बीजेपी ने इन दोनों नेताओं का नाम स्टार प्रचारकाें में होने के बाद राजनीतिक हलकों में सियासी चर्चा छिड़ गई है। अब देखना यह है से प्रचारण पार्टी का धर्म निभाते है परिवार की मर्यादा।

कांग्रेस का दावा ताबडतोड होगी जीत

पेरिस ओलंपिक में मेडल से चूकी विनेश फोगाट कांग्रेस से चुनाव लड रही है। विधानसभा चुनाव में ऐसी चर्चा है कि विनेश फोगाट काफी मतो से भी जीत सकती है। बताया जा रहा है लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जुलाना में 24 हजार वोटों की लीड मिली थी।

विनेश के मैदान में उतरने से जीत का अंतर और बड़ा होगा। विनेश फोगाट के सामने बीजेपी ने पूर्व पायलट योगेश बैरागी और आप ने WWE महिला रेसलर कविता दलाल को टिकट दिया है। जबकि बबीता फोगाट को चुनाव प्रचारक बनाया गया है।

मां के खिलाफ बेटा मांगेगा वोट

हरियाण में अजीब स्थिति खडी हो गई है। हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से सावित्री जिंदल बीजेपी ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरी हैं। सवित्री जिंदल 2009 में कांग्रेस की टिकट पर जीतकर विधायक निर्वाचित हुई थीं। इससे पहले हिसार में दो बार उनके पति ओ पी जिंदल विधायक निर्वाचित हुए थे। सवित्री जिंदल हरियाणा के दंगल में सबसे अमीर महिला कैंडिडेट हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now