Haryana News: हरियाणा में छात्रों के लिए स्कॉलरशिप आसान, अब बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक कर सीधे मिलेगा लाभ

On: October 25, 2025 3:16 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में छात्रों के लिए स्कॉलरशिप आसान, अब बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक कर सीधे मिलेगा लाभ

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक बुलाई गई, जिसमें SC और BC छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं पर चर्चा की गई। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी योग्य छात्र इन योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने स्कूल और कॉलेजों को भी छात्रों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए कहा।

छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य

हरियाणा सरकार की छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, टपरीवास श्रेणी और अन्य वर्ग के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद देना और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

ऑनलाइन आवेदन और पात्रता

इच्छुक छात्र 31 जनवरी 2026 तक saralharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को उनकी श्रेणी, कक्षा और प्राप्त अंकों के आधार पर 8 हजार रुपए से 12 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। अनुसूचित जाति के छात्रों को कक्षा 10वीं में 70% अंक (शहरी) और 60% अंक (ग्रामीण) होने पर छात्रवृत्ति मिलेगी।

पिछड़ा वर्ग (A) के छात्रों के लिए 10वीं में 70% (शहरी) और 60% (ग्रामीण) अंक आवश्यक हैं। पिछड़ा वर्ग (B) के छात्रों के लिए शहरी क्षेत्र में 80% और ग्रामीण में 75% अंक जरूरी हैं। सामान्य वर्ग के छात्रों को शहरी में 80% और ग्रामीण में 75% अंक प्राप्त होने पर छात्रवृत्ति मिलेगी।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के इस युग में योग्य छात्रों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देना सरकार का लक्ष्य है। इस योजना से छात्रों को 8 से 12 हजार रुपए तक की आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे उन्हें पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिलेगी और उच्च शिक्षा हासिल करना आसान होगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now